Milkipur by-election

  • योगी ने प्रतिष्ठा बचाई

    उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की है। यह सीट भाजपा और सपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी क्योंकि यह सीट समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद की थी। पिछले साल लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के लल्लू सिंह को हराया था। इसके बाद यह हल्ला मचा था कि भाजपा अयोध्या सीट हार गई। गौरतलब है कि अयोध्या का क्षेत्र फैजाबाद लोकसभा में ही आता है। तभी वहां से जीते अवधेश प्रसाद को सपा और कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने...

  • मिल्कीपुर सीट पर योगी की मेहनत

    milkipur by election: आमतौर पर एक सीट का उपचुनाव हो तो मुख्यमंत्री वहां प्रचार के लिए नहीं जाते हैं। लेकिन फैजाबाद लोकसभा सीट के तहत आने वाली मिल्कीपुर सीट कोई सामान्य सीट नहीं है। यह सपा सांसद अवधेश प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई है। अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद सीट पर भाजपा के लल्लू सिंह को हराया था। फैजाबाद सीट के तहत ही अयोध्या का क्षेत्र आता है।(milkipur by election) तभी अवधेश प्रसाद की जीत को कांग्रेस, सपा और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने इस रूप में प्रचारित किया कि भाजपा अयोध्या हार गई। अवधेश प्रसाद सांसद हो गए तो उन्होंने...

  • मिल्कीपुर का उपचुनाव सब पर भारी

    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव हुए थे और उससे पहले लोकसभा चुनाव हुआ था। लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ गई थी और सपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। लेकिन विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की। नौ सीटों के उपचुनाव के समय भी फैजाबाद लोकसभा के तहत आने वाली मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली थी लेकिन एक मुकदमे की वजह से वहां उपचुनाव नहीं हआ था। अब चुनाव आयोग ने पांच फरवरी को वहां मतदान की घोषणा की है। माना जा रहा है कि इस एक विधानसभा सीट का वजन नौ विधानसभा सीटों...