जब ओटीटी का दर्शक थिएटर पहुंचा: ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’
‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ देखकर आप यह कह सकते है कि वाह, क्या बिल्कुल नई कहानी है! बल्कि यह ऐसी फ़िल्म है जिसे देखने के लिए दर्शक पहले से कहानी जानता है, किरदारों को पहचानता है, उनके रिश्तों का इतिहास जानता है और कई संवाद तो फ़िल्म के पर्दे पर आने से पहले ही उसके भीतर चलने लगते हैं। यही इसकी ताक़त है। और यही इसकी सीमा भी। फ़िल्म ने रिलीज़ के पहले ही सप्ताह में लगभग डेढ़ सौ करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन पार कर लिया है। यह बहुत महत्वपूर्ण संकेत है। सिने-सोहबत सिनेमा में एक बात हमेशा से...