स्टार्क ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर हासिल किया शीर्ष स्थान
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन को पीछे छोड़ दिया है। रैंकिंग में यह ताजा बदलाव केपटाउन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट समाप्त होने के बाद हुआ है। इस मुक़ाबले में स्टार्क ने नौ और यानसन ने तीन विकेट लिए। स्टार्क ने इस टेस्ट में पहली पारी में 72 रन देकर छह और दूसरी पारी में 65 रन देकर तीन विकेट लिए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया यह मुक़ाबला 176 रन से हार गया और सीरीज 1-2...