Mizoram

  • ऐसे सुलझेगा मणिपुर और मिजोरम का मामला!

    पिछले डेढ़ साल से ज्यादा समय से मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा और मिजोरम के रास्ते मणिपुर में हो रही घुसपैठ या उग्रवादी गतिविधियों को काबू करने का केंद्र सरकार ने यह उपाय निकाला है कि एक जगह केंद्रीय गृह सचिव रहे अधिकारी को और दूसरी जगह सेना प्रमुख रहे व्यक्ति को राज्यपाल बना दिया जाए। सो, समस्या के समाधान की इस योजना के तहत मणिपुर में अजय कुमार भल्ला को और मिजोरम में जनरल वीके सिंह को राज्यपाल बना दिया गया है। सेना प्रमुख से रिटायर होने के बाद जनरल वीके सिंह सांसद बने और केंद्र सरकार में...

  • मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट की बड़ी जीत

    आइजोल। पूर्वोत्तर के राज्य आइजोल में पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से चल रहा रिवाज बदल गया है। पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार बन रही थी। लेकिन इस बार जोरम नेशनल फ्रंट ने 40 सदस्यों की विधानसभा में 27 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट को हार का सामना करना पड़ा है और खुद मुख्यमंत्री जोरमथंगा भी चुनाव हार गए हैं। उन्होंने सोमवार की शाम को राज्यपाल से मिल कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उत्तर भारत में बुरी तरह से हारने के बाद कांग्रेस...

  • मिजोरम में जेडपीएम को बहुमत, जल्द कार्यभार संभाल सकती है नई सरकार

    ZPM :- आईपीएस अधिकारी से नेता बने लालदुहोमा के नेतृत्व वाले ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने सोमवार को मिजोरम में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल कर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को करारी शिकस्त दी। मिजोरम के निवर्तमान मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा हार स्वीकार करते हुए शाम से पहले राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मिलकर अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। जेडपीएम ने 40 सदस्यीय विधानसभा में 25 सीटें जीती हैं और दो सीटों पर आगे चल रही है। एमएनएफ ने महज सात सीटें जीती हैं और तीन सीटों पर आगे चल रही है।  विभिन्न जिलों में वोटों की गिनती अभी जारी है।...

  • मिजोरम में अब चार दिसंबर को होगी मतगणना

    नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में तीन दिसंबर की जगह अब चार दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। राज्य की 40 सीटों पर सात नवंबर को वोटिंग हुई थी, वोटों की गिनती तीन दिसंबर यानी रविवार को होनी थी। लेकिन रविवार होने की वजह से ईसाई संगठन तारीख बदलने की मांग कर रहे थे। एनजीओ कॉर्डिनेशन कमेटी, सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन और मिजो जिरलाई पॉल जैसे संगठन इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। मिजोरम में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं। रविवार ईसाइयों के लिए पवित्र दिन है, और...

  • मिजोरम में 77 फीसदी मतदान

    आइजोल। पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में विधानसभा की सभी 40 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। अंतरिम आंकड़े के मुताबिक राज्य के 77 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम चार बजे खत्म हो गई। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ के अंदर पहुंच गए थे, जिन्होंने देर शाम तक मतदान किया। अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक शाम चार बजे तक राज्य में 77.04 फीसदी मतदान हुआ। अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक सेरछिप में सबसे ज्यादा 77.78 फीसदी मतदान हुआ तो सियाहा...

  • छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान आज

    रायपुर। पांच राज्यों में मतदान प्रक्रिया मंगलवार यानी सात नवंबर को शुरू हो रही है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होगा, जिसके तहत 20 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मंगलवार को ही मिजोरम की सभी 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। राज्य की 40 सीटों के लिए 174 उम्मीदवार मैदान में हैं और साढ़े आठ लाख से कुछ ज्यादा उम्मीदवार मतदान करेंगे। राज्य में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और म्यांमार से लगती सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मिजो नेशनल फ्रंट, जोराम पीपुल्स मोर्चा और कांग्रेस के बीच राज्य...

  • मिजोरम में राहुल का भाजपा पर हमला

    आइजोल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिजोरम यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। राहुल ने मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जो कुछ भी हुआ है वह भाजपा की विचारधारा है। उन्होंने पिछले साल की अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस ने देश में जो विचारधारा फैलाई है उसे रोकने और उससे लड़ने के लिए उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी। राहुल ने कहा- अगर हम देश में ध्यान से देखें तो भाजपा की आइडियोलॉजी साफ नजर आएगी। मणिपुर में जो हो रहा...

  • मिजोरम में राहुल गांधी की पदयात्रा

    आइजोल। मिजोरम में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर मिजोरम में पांच किलोमीटर की पदयात्रा की और एक जनसभा को भी संबोधित किया। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा के दिन ही कांग्रेस ने 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। राहुल गांधी ने अपनी जनसभा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा का मुद्दा उठाया और कहा- प्रधानमंत्री...

  • कांग्रेस ने की मिजोरम चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा

    Congress :- जिस दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिजोरम में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं, उसी दिन पार्टी ने सोमवार को 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा की। सूची की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा यहां केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की अध्यक्षता करने के कुछ दिनों बाद की गई, इसमें राहुल गांधी और पार्टी के कई नेता भी शामिल हुए। पार्टी ने राज्य इकाई प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम तीन एसटी सीट से मैदान में उतारा है।  मौजूदा पार्टी विधायक लालरिंडिका राल्टे, जोडिंटलुआंगा राल्टे, निहार कांति चकमा, सी नगुनलियानचुंगा को...

और लोड करें