MNREGA

  • कहां है ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन?

    कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जद्दोजहद और प्लानिंग के बाद पिछले महीने ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन शुरू किया था। जद्दोजहद इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस अभियान को शुरू करने से पहले कई बार तारीखें टली थीं। पहले इसे 28 दिसंबर को शुरू किया जाना था। बाद में कहा गया कि पांच जनवरी से अभियान शुरू होगा। फिर 10 जनवरी से इसको शुरू किया गया। हालांकि उस समय भी राहुल गांधी इससे दूर रहे। कांग्रेस ने इसे एक बड़े आंदोलन के तौर पर शुरू किया। राहुल गांधी ने कई बार कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों...

  • मनरेगा बचाने उतरे राहुल, खड़गे

    नई दिल्ली। आखिरकार राहुल गांधी मनरेगा बचाने के लिए उतरे। कंधे पर कुदाल लिए और माथे पर गमछा बांधे राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान में शामिल हुए। राहुल ने मनरेगा की जगह लाए गए नए रोजगार कानून की आलोचना की और कहा कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के हितों पर चोट करने के लिए तीन कृषि कानून पेश किए थे उसी तरह अब मजदूरों के अधिकार छीनने के लिए नया कानून लाई है। राहुल ने कहा कि अब रोजगार का पैसा मजदूरों के पास नहीं, बल्कि ठेकेदारों और...

  • मनरेगा पर भी विपक्ष एक साथ नहीं

    यह सही है कि ‘इंडिया’ ब्लॉक का गठन लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था और उसके बाद इसकी प्रासंगिकता ज्यादा नहीं है। राज्यों में विपक्षी पार्टियों को इस गठबंधन के तहत चुनाव नहीं लड़ना है। लेकिन चुनावी राजनीति से अलग जिस तरह से संसद सत्र के दौरान इस गठबंधन की पार्टियां मिल कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलती हैं वैसी कोई पहल संसद के बाहर नहीं दिखती है। इसकी मिसाल मनरेगा बचाओ आंदोलन है, जिसमें कांग्रेस पार्टी अकेले चल रही है। कांग्रेस ने किसी पार्टी के संपर्क नहीं किया है। 10 जनवरी से उसका देश भर में अभियान शुरू होगा।...

  • मनरेगा को बुलडोजर करने का नैरेटिव

    कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून यानी मनरेगा को समाप्त करके उसकी जगह विकसित भारत जी राम जी बिल लाने के खिलाफ जो नैरेटिव बना रही है उसमें बुलडोजर शब्द का खास इस्तेमाल किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सरकार ने महात्मा गांधी के नाम से बने कानून को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। इसके पीछे एक कारण यह है कि कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां भाजपा की सरकारों के बुलडोजर न्याय को भी मुद्दा बनाना चाहती है। ध्यान रहे उत्तर प्रदेश सहित कई राज्य सरकारों ने कानून के छोटे बड़े...

  • मनरेगा की जगह लेगा नया कानून

    नई दिल्ली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना यानी मनरेगा की जगह लेने के लिए पेश किए गए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी बिल, 2025 पर लोकसभा में देर रात तक चर्चा चलती रही। इस पर बुधवार की शाम पांच बज कर 40 मिनट पर चर्चा की शुरुआत हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पहले ही कह दिया था कि सदन देर तक बैठ कर इसकी चर्चा पूरी करेगी और बिल पास होगा। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि विपक्ष से आग्रह है वह...

  • मनरेगा अब ‘जी राम जी’

    नई दिल्ली। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा का अस्तित्व अब खत्म हो जाएगा। उसकी जगह ग्रामीण रोजगार की नई योजना केंद्र सरकार ला रही है, जिसका नाम ‘विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ होगा। इसे संक्षेप में ‘वीबी जी राम जी’ कहा जाएगा। पिछले हफ्ते कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी। सोमवार को यह विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया। सरकार इस सत्र के बचे हुए चार दिनों में इसे पास करा कर कानून बनाएगी। नई योजना के लिए लाए गए विधेयक में कहा गया...

  • मनरेगा के तहत दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ रही योगी सरकार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में, प्रदेश सरकार राज्य के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की यह पहल समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाते हुए एक आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव रख रही है। सीएम योगी का मानना है कि विकास का असली अर्थ तभी है जब समाज के सबसे कमजोर वर्ग की जरूरतें पूरी हो...

और लोड करें