Mohammad Azharuddin

  • मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना एमएलसी के रूप में शपथ ली

    तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रोफेसर एम. कोडंडाराम रेड्डी ने सोमवार को राज्य की विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य के रूप में शपथ ली।  उन्हें परिषद के सभापति जी. सुखेन्द्र रेड्डी ने विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को अजहरुद्दीन और कोडंडाराम रेड्डी को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया था। हालांकि, सरकार की अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति इस मामले...

  • मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राजभवन में हुए एक समारोह में अजहरुद्दीन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अजहरुद्दीन ने अल्लाह के नाम पर शपथ ली और शपथ के आखिर में 'जय तेलंगाना' और 'जय हिंद' के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और अन्य मंत्री, स्पीकर गद्दम प्रसाद कुमार, विधान परिषद के चेयरमैन जी सुखेन्द्र रेड्डी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद...