ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने इस्तीफा दिया
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकारी स्वामित्व वाली नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (एनआईओसी) के मुख्य कार्यकारी हामिद बोवार्ड को कार्यवाहक तेल मंत्री नियुक्त किया गया है। सरकारी मीडिया संस्थान आईआरआईबी के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने श्री पाकनेजाद का इस्तीफा स्वीकार करते हुए श्री बोवार्ड को कार्यवाहक तेल मंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि पाकनेजाद ने पहले भी "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा जतायी थी, लेकिन उनका शुरुआती अनुरोध स्वीकार नहीं...