मोना मिश्रा का प्रयोग कितना कामयाब होगा?
करीब डेढ़ दशक के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। पहला प्रयोग बहुत कामयाब नहीं रहा था। 2007 से 2012 तक रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। बाद में वे समाजवादी पार्टी से होते हुए भाजपा में चली गईं। इसके बाद कांग्रेस ने 2017 के चुनाव में भी शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना कर चुनाव लड़ने की तैयारी की। जुलाई 2016 में उनके नाम की घोषणा भी हो गई थी। हालांकि बाद में समाजवादी पार्टी के साथ तालमेल हो गया तो इस योजना को स्थगित कर दिया गया। फिर भी इसमें...