क्रिकेट बबल और मोनोपॉली
दो बातें साफ हैं। पहली यह कि क्रिकेट का बाजार जितना बड़ा बताया जाता है, असल में वह है नहीं। दूसरी यह कि ना सिर्फ क्रिकेट, बल्कि भारत के पूरे खेल बाजार पर एक कंपनी समूह की मोनोपॉली बन गई है। टी-20 वर्ल्ड कप से सिर्फ दो महीने पहले जियो हॉटस्टार का प्रसारण करार से हटने का इरादा जताना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका है। रिलायंस ग्रुप से संबंधित जियो ने 2025-27 अवधि के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टूर्नामेंट्स के ऑनलाइन प्रसारण का अधिकार तीन बिलियन डॉलर (270 अरब रुपये) में खरीदा था। मगर एक साल...