MPs

  • सांसदों को मोदी की चिट्ठी का मतलब

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को चिट्ठी लिखी है और उनसे महिला आरक्षण कानून को लागू करने में मदद मांगी है। प्रधानमंत्री ने जो बातें लिखी हैं उनका सार यह है कि 2029 से महिला आरक्षण लागू होना चाहिए और इससे लोकतंत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी सांसदों से एकजुट होकर इसके लिए जरूरी संशोधन को पास कराने की अपील की है और कहा है कि जो भी सांसद इसे पास कराने में साझीदारी बनेंगे वे इस पर गर्व महसूस करेंगे। इसे ऐतिहासिक मौका बताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए।...

  • सरकार सांसदों को अमेरिका भेज रही है

    केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कई परंपराएं बंद हो गई हैं। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ पत्रकारों का विदेश जाना बंद हो गया है। इसी तरह सांसदों की विदेश यात्राएं भी लगभग पूरी तरह से बंद हैं या अपवाद के तौर पर ही ऐसी यात्राएं होती हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही एक परंपरा बंद हो गई थी। 2004 में भारत ने सांसदों को संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में भेजना बंद कर दिया था। एक अपवाद 2012 का था, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में...

  • भारत का पक्ष बताने विदेश जाएंगे सांसद

    नई दिल्ली। पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवाद के ढांचे को खत्म करने के लिए हुई सैन्य कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताने के लिए भारत सरकार सांसदों को विदेश दौरे पर भेजेगी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सभी पार्टियों से कुछ सांसदों को चुन कर विदेश भेजेगी, जो अलग अलग देशों में जाकर इस सैन्य अभियान के बारे में बताएंगे। 22 या 23 मई से भारतीय सांसद 10 दिन के विदेश दौरे पर जा सकते हैं। गौरतलब है कि पहले भी सरकारों ने बड़े मसलों पर देश का पक्ष रखने के लिए सांसदों को विदेश दौरे...