Mumbai Airport

  • मुंबई हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा टला

    मुंबई। गुजरात के कांडला से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की उड़ान में बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को कांडला एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान बॉम्बार्डियर क्यू 400 प्लेन का एक टायर रनवे पर गिर गया। इसके बावजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उड़ान जारी रखी। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग से पहले फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और खुद टर्मिनल तक पहुंचा। विमान में सवार सभी 75 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • मुंबई हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला

    मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया। हवाईअड्डे पर एक ही रनवे पर दो विमान एक साथ आ गए थे। रनवे पर इंडिगो का विमान उतर रहा था, उसी समय उसके ठीक आगे एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एयर इंडिया के विमान का उड़ान रनवे पर ही था और उड़ान नहीं भर पाया था उसी समय इंडिगो विमान उसी रनवे पर उतर गया। कुछ सेकेंड के अंतर से दोनों विमान एक दूसरे से टकराने से बच गए। घटना का वीडियो सामने...

  • लंदन के लिए रवाना हुई तारा सुतारिया

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) मंगलवार को लंदन के लिए रवाना हो गई। इस दौरान उन्‍हें मुंबई हवाईअड्डे (Mumbai Airport) पर काले रंग की ड्रेस में देखा गया। वह कैमरे के सामने कूल लुक देती नजर आईं। विजुअल्स में तारा को मैचिंग शॉर्ट्स के साथ एक बड़े आकार की काली टी-शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। एक्‍ट्रेस ने अपने लुक को क्रॉस-बॉडी स्लिंग बैग, धूप का चश्मा, घड़ी और काले जूतों के साथ पूरा किया। तारा को हवाई अड्डे पर छोड़ने आए अपने पिता को गले लगाते हुए देखा गया। Tara...

  • मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई जान्हवी

    Janhvi Kapoor :- एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। फोटोग्राफर्स के सामने दोनों एक साथ नहीं आए। एयरपोर्ट पर सबसे पहले शिखर को देखा गया। वह एयरपोर्ट टर्मिनल पर अपनी सिक्योरिटी के साथ आई जान्हवी का इंतजार कर रहे थे। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जान्हवी नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।  उन्होंने फैशन के बजाय कंफर्ट को चुना। वह पाउडर पिंक के को-ऑर्ड्स में दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट के अंदर जाने पर वह वहीं बैठी दिखीं, जहां शिखर पहले से बैठे थे। वह जान्हवी...

  • मुंबई हवाईअड्डे पर एक निजी विमान फिसला, 3 घायल

    Charter Plane Crash :- विशाखापत्तनम से मुंबई आ रहे छह यात्रियों और दो चालक दल वाला एक निजी व्यावसायिक विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रन पर फिसल गया। इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वीटी-डीबीएल, एक गैर-अनुसूचित चार्टर लियरजेट व्यावसायिक विमान है, जो लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त शाम करीब 5.30 बजे भारी बारिश हो रही थी और विजिविलिटी काफी कम थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ। उड़ान संचालन निलंबित कर...

  • मुंबई हवाई अड्डे पर 1.49 करोड़ रुपये के हीरे जब्त

    Mumbai Airport :- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 1.49 करोड़ रुपये के हीरे जब्त किए हैं और इस संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध को बुधवार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई जाने वाली उड़ान में चढ़ने का इंतजार कर रहा था। अधिकारी ने कहा, 1559.6 कैरेट के  हीरे चाय के पैकेट के अंदर छिपाए गए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज...

  • मुंबई हवाईअड्डे पर शख्स ने किताब में छिपाए 90 हजार डॉलर

    नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने एक यात्री से 81 लाख रुपये मूल्य के 90,000 अमेरिकी डॉलर जब्त (US Dollar Seized) किए, जो उसने एक किताब के पन्नों के बीच छिपाए हुए थे। जानकारी के मुताबिक सीमा शुल्क अधिकारियों ने 22 और 23 जनवरी की दरमियानी रात यात्री को रोका। अधिकारी ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर व्यक्ति को पकड़ा गया।  जब उसके सामान की जांच की गई, तो पता चला कि उसने एक किताब के पन्नों के बीच...

  • हनी ट्रैप में फंसा शख्स 28 करोड़ की कोकीन के साथ मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    नई दिल्ली। इथियोपिया (Ethiopia) से भारत में 28.10 करोड़ रुपये की कोकीन (Cocaine) की तस्करी के लिए मुंबई के एक व्यक्ति को एक महिला ने हनी ट्रैप (HoneyTrap) में फंसाया। आरोपी को इथियोपिया से आने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.81 किलोग्राम कोकीन के साथ पकड़ा। नाम न छापने की शर्त पर सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति सोशल मीडिया (Social Media) पर एक महिला के संपर्क में आया।  जल्द ही वे दोस्त बन गए और महिला ने...

  • मुंबई एयरपोर्ट पर चार लाख का सिगरेट जब्त

    नई दिल्ली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर अवैध रूप से आपूर्ति की जा रही 30 लाख रुपये की चार लाख सिगरेट (Cigarettes) जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई सीमा शुल्क विभाग (Mumbai Customs) ने 5 जनवरी को जब्ती की थी। एक अधिकारी ने कहा, कुल 2,000 अवैध सिगरेट के कार्टन लंदन जाने वाले निर्यात शिपमेंट में पाए गए। हमने इसे जब्त कर लिया है।  अधिकारी ने कहा, खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कि निर्यात शिपमेंट में गलत घोषणा और छुपाकर सिगरेट की तस्करी का प्रयास किया जा...

और लोड करें