मुंबई। गुजरात के कांडला से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की उड़ान में बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को कांडला एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान बॉम्बार्डियर क्यू 400 प्लेन का एक टायर रनवे पर गिर गया। इसके बावजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उड़ान जारी रखी। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग से पहले फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और खुद टर्मिनल तक पहुंचा। विमान में सवार सभी 75 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Tags :Mumbai Airport
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


