बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध
पटना नगर निगम द्वारा जारी किया गया बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया है। यह बिहार में किसी शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जारी किया गया पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड है। इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) पर सूचीबद्ध किया गया है। इसके लिए मंगलवार को पटना में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित थे। इस बॉन्ड का बेस इश्यू साइज 100.03 करोड़ रुपये है और 99.96 करोड़ रुपये का 'ग्रीन-शू विकल्प' रखा गया है जिसके तहत अतिरिक्त सबस्क्रिप्शन मिलने की स्थिति में उसे भी स्वीकार किया जा सकता है।...