हत्या के 11 दिन बाद पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के नहर से बरामद
Divya Pahuja :- पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हत्या के 11 दिन बाद हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसकी इस महीने की शुरुआत में गुरुग्राम के एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने कहा टोहाना में भाखड़ा नहर से क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद किया गया। गुरुग्राम बस स्टैंड के पास स्थित सिटी प्वाइंट होटल के कमरा नंबर 111 में 2 जनवरी को दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार,...