तृणमूल के मुस्लिम सांसदों की चिंता
ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों को तोड़ने की योजना मुश्किल में फंस गई है। भाजपा को इसका अंदाजा था तभी शुभेंदु अधिकारी को दिल्ली बुलाया गया और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए सांसदों की एक बैठक बुलाई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव इस मामले में पहले से शामिल थे। सो, पहले की तरह ही बैठक उनके आवास पर हुई। बैठक के बाद जो तस्वीर जारी की गई उसमें शुभेंदु अधिकारी और भूपेंद्र यादव के साथ साथ झारखंड की गोड्डा सीट के सांसद निशिकांत दुबे भी थे। बाद में इस पर बड़ी चर्चा हुई और तरह तरह की बातें...