हारी हुई सीटों पर ज्यादा नाम कटे हैं
राजधानी दिल्ली में 66 फीसदी नाम स्थायी रूप से शिफ्ट कर गए लोगों की श्रेणी में कटने के साथ साथ कुछ और दिलचस्प बातें सामने आई हैं। जैसे भाजपा जिन सीटों पर लगातार कई चुनावों से हार रही है या जिन सीटों पर प्रवासी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है या जहां मुस्लिम मतदाता ज्यादा हैं वहां औसत से बहुत ज्यादा नाम कटे हैं। मिसाल के तौर पर उत्तरी दिल्ली की बुराड़ी सीट ले सकते हैं, जहां एक लाख 68 हजार नाम कटे हैं। इस सीट से आम आदमी पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है। बिहार के संजीव झा इस सीट...