Muslims

  • काली पट्टी बांध कर पढ़ी जुमे की नमाज

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का देश के मुस्लिम समाज ने जम कर विरोध किया है। राजधानी दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक और पटना से लेकर लखनऊ व भोपाल तक शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांध कर जुमे की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद आतंकवादी हमले के खिलाफ प्रदर्शन भी हुआ। पहलगाम हमले पर मुस्लिम समाज का विरोध मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला जलाया और साथ ही हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर मटिया महल...

  • वक्फ कानून लागू, बंगाल में भड़की हिंसा

    नई दिल्लील/कोलकाता। केंद्र सरकार ने नया वक्फ कानून लागू करने की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के तीन दिन बाद मंगलवार को केंद्र सरकार नए वक्फ संशोधन कानून को लागू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे लागू करने की जानकारी दी। गौरतलब है कि वक्फ संशोधन बिल दो अप्रैल को लोकसभा से और तीन अप्रैल को राज्यसभा से पास हुआ था। दोनों सदनों में 12-12 घंटे से ज्यादा की चर्चा हुई थी। इसके बाद पांच अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिल को मंजूरी दी, जिसके बाद यह कानून बना। इस बीच वक्फ कानून लागू...

  • नीतीश से मुसलमानों की दूरी

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने को मुस्लिम हितों का चैंपियन बताते हैं और बिहार के मुस्लिम काफी हद तक नीतीश को मानते भी हैं। (nitish kumar) नीतीश के भाजपा के साथ होने के बावजूद मुसलमानों में उनको लेकर किसी तरह का भय या नाराजगी का भाव नहीं रहता है। परंतु इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले स्थिति बदलती दिख रही है। बिहार के मुसलमान नीतीश से नाराज हुए हैं और यह नाराजगी दिखाई दी उनकी तरफ से यानी मुख्यमंत्री की तरफ से आयोजित सरकारी इफ्तार की दावत में। बिहार करे सबसे बड़े मुस्लिम संगठनों में से एक इमारत...

  • मुसलमान क्या मनुष्य नहीं?

    सवाल चार अक्टूबर 2024 को ‘द गार्डियन’, लंदन में 24 वर्ष की गाजा की एक मुस्लिम महिला का था (Aren’t we human, just like you?)। इससे पहले सितंबर में भारत में 19 वर्ष के एक हिंदू नौजवान आर्यन को मुस्लिम समझ उसकी हत्या पर उसकी मां उमा ने शोक में पूछा- क्या मुसलमान मनुष्य नहीं हैं? दोनों सवाल आज सात अक्टूबर 2024 को, उस वर्षगांठ में विचारणीय हैं, जिसके एक साल पहले हमास के आतंकियों ने इजराइल में निहत्थे यहूदियों पर बर्बरता बरसाई थी। इसलिए इनका आज की तारीख में यहूदी और गैर इस्लामी सभी धर्मों में जवाब तलाशेंगे तो...