चुनाव नहीं जीत पा रहा है एमवीए
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी यानी एमवीए की सबसे बड़ी समस्या क्या है? नेताओं के बयान सुनें तो ऐसा लगता है कि एमवीए की सबसे बड़ी समस्या यह है कि भाजपा उनकी पार्टियों को तोड़ रही है और कमजोर कर रही है। उद्धव ठाकरे की पार्टी में चार साल में दूसरी बार विभाजन हुआ है और शरद पवार की पार्टी भी एक बार टूट चुकी है। अब फिर से पार्टी टूटेगी या दोनों पार्टियां जुड़ेंगी यह देखने वाली बात होगी। तभी विपक्षी पार्टियों के नेता यह रग आलापते हैं कि उनके नेता गद्दार हो गए या भाजपा ने भय और...