राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव संपन्न
दो दिवसीय महोत्सव में जनजातीय साहित्य, भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर हुआ गहन विमर्श जनजातीय लेखकों की पुस्तकों को राष्ट्रीय पुस्तक मेले में मिलेगा मंच, - जनजातीय संगीत की धुनों और गीतों के कॉपीराइट संरक्षण के लिए मंत्रालय की पहल 27 भाषाओं का हुआ प्रतिनिधित्व जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। महोत्सव में देशभर से आए साहित्यकारों, शोधकर्ताओं, कवियों और विशेषज्ञों ने जनजातीय साहित्य, मौखिक परंपराओं, भाषाओं तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन...