नवीन पटनायक से सीखें ममता
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में भी बिखराव हुआ है। हालांकि वैसा नहीं हुआ, जैसा ममता बनर्जी की पार्टी में हो रहा है। इसका कारण यह था कि ओडिशा के लोगों ने भले नवीन बाबू को हरा दिया था लेकिन लोग उनसे या उनकी पार्टी के दूसरे नेताओं से नफरत नहीं...