बिहार में महागठबंधन सिर्फ विशेष समुदाय की करता है बात: नायब सिंह सैनी
बिहार विधानसभा चुनावों के चलते सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा महागठबंधन के लोग एक विशेष समुदाय के लिए काम करते हैं। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैंने बिहार की जनता से बात की है, फिर से यहां एनडीए की सरकार बनने जा रही है। लोग एनडीए के साथ खड़े हैं। महागठबंधन का घोषणापत्र देखकर लगता है कि ये लोग एक विशेष समुदाय के लिए यहां हैं। ये लोग कभी बिहार...