राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बिहार में महागठबंधन सिर्फ विशेष समुदाय की करता है बात: नायब सिंह सैनी

बिहार विधानसभा चुनावों के चलते सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा महागठबंधन के लोग एक विशेष समुदाय के लिए काम करते हैं। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने बिहार की जनता से बात की है, फिर से यहां एनडीए की सरकार बनने जा रही है। लोग एनडीए के साथ खड़े हैं। महागठबंधन का घोषणापत्र देखकर लगता है कि ये लोग एक विशेष समुदाय के लिए यहां हैं। ये लोग कभी बिहार के हर समुदाय के लिए बात नहीं करते हैं। ये लोग चुनाव प्रचार करते हैं और वोट मांगते हैं, तो इनकी बातों में एक विशेष समुदाय की बात दिखती है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस और महागठबंधन को नकारती चली आ रही है। अब बिहार की जनता भी इनकी बातों में आने वाली नहीं है। जब भी ये लोग आते हैं, भ्रष्टाचार को बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 साल से बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार को मजबूत बना रहे हैं।

Also Read : इंग्लैंड के खिलाफ रचिन-मिचेल के अर्धशतक, वनडे सीरीज पर न्यूजीलैंड का कब्जा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में बिहार सुरक्षित हो गया है और लगातार लोगों की समस्या दूर की जा रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के शासनकाल में बिहार में जंगलराज था। कोई आदमी दिन में भी बाहर नहीं निकल सकता था। लोग वह दौर अब वापस नहीं लाना चाहते हैं, इसलिए इन्हें जनता नकार रही है।

उन्होंने कहा कि आज भी अगर बिहार की जनता 2005 के पहले के समय को याद करती है तो डर जाती है। अब बिहार में न वह सरकार वापस आएगी न ही वह दौर वापस आने वाला है। उस समय बिहार का बजट भी कम था। जिस वजह से बिहार का विकास नहीं हो पा रहा था। इसमें भी जो बजट मिलता था, ये लोग अपने पास रख लेते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और बिहार के लोग भी विकास चाहते हैं। इसलिए बिहार के लोग अब फिर से जंगलराज के साथ नहीं जाने वाले हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें