NCERT Book

  • एनसीईआरटी की किताब पर अदालत ने फैसला बदला

    नई दिल्ली। एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका के भ्रष्टाचार का अध्याय शामिल करने के मामले में दो महीने पहले दिए गए अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने बदलाव किया है। इस मामले में 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि जिन तीन शिक्षाविदों ने विवादित हिस्सा लिखा। उन्हें हटा दिया जाए और दोबारा काम न दिया जाए। अदालत ने उन्हें हटाने का फैसला बदल दिया है। तीनों शिक्षाविदों ने अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को अदालत ने आदेश बदल दिया। अदालत ने कहा कि केंद्र, राज्य, यूनिवर्सिटी और सरकारी...

  • सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एनसीईआरटी की किताब पर रोक

    एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े आपत्तिजनक उल्लेखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने इसे न्यायपालिका को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश करार दिया और बाजार से किताब को वापस लेने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।  सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच की बात कही है और इससे एक दिन पहले ही किताब के खास चैप्टर पर आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि अदालत को बदनाम नहीं करने दिया जाएगा, हालांकि कोर्ट...

  • सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर जताई नाराजगी

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार को एनसीईआरटी की क्लास 8 की नई किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' से जुड़े चैप्टर पर आपत्ति जताई। सीजेआई ने कहा कि किसी को भी इस बात की इजाजत नहीं दी जाएगी कि वो न्यायपालिका को बदनाम करें।  वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी ने सीजेआई के सामने यह मामला उठाया था। कपिल सिब्बल ने कहा कि यह दुख की बात है कि कक्षा 8 के बच्चों को 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' के बारे में पढ़ाया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी...