प्रियंका की नाराजगी जिला अध्यक्ष पर भारी पड़ी
प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव क्षेत्र वायनाड के जिला अध्यक्ष एनडी अप्पचन को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका उनसे नाराज थीं और इस वजह से उनसे इस्तीफा ले लिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रियंका 12 दिन तक अपने चुनाव क्षेत्र में रही थीं। इस दौरान सोनिया गांधी भी वायनाड गई थीं लेकिन वह उनकी निजी यात्रा थी। अप्पचन पहले विधायक रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ को सब पता है। बताया जा रहा है कि प्रियंका की यात्रा के दौरान एक के बाद एक...