नीति आयोग में विजय ने किया नीट का विरोध
नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी परीक्षा को लेकर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय का भी वही रुख है, जो पुराने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का था। विजय ने गुरुवार को नीति आयोग की बैठक में नीट यूजी की परीक्षा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा से ग्रामीण इलाकों के और गरीब परिवार के बच्चों पर बहुत बुरा असर हुआ है। ध्यान रहे पेपर लीक की वजह से इस साल की नीट यूजी की परीक्षा रद्द हो गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में नीति आयोग...