जयपुर में दो सेंटर पर नीट पीजी परीक्षा रद्द
जयपुर। नीट यूजी की परीक्षा के पेपर लीक होने और दोबारा परीक्षा होने के बाद अब कम से कम दो सेंटर पर नीट पीजी की परीक्षा दोबारा होगी। रविवार, 30 अगस्त को दो सेंटरों पर बार बार बिजली कटने और कंप्यूटर खराब होने से परीक्षा प्रभावित हुई। इससे परेशान छात्रों ने बाहर नारेबाजी भी की। कई छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप भी लगाया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अब पांच सितंबर को यह परीक्षा दोबारा होगी। इससे पहले जयपुर में नीट पीजी 2026 परीक्षा के सीतापुरा के आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर हंगामा हो गया। परीक्षार्थियों ने...