नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया
कुशल भुर्तेल (चार विकेट) और ललित राजवंशी (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी के बाद रोहित पॉडेल (नाबाद 33) रन और संदीप जोरा (34) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत नेपाल ने एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में अफगानिस्तान को 16 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल ने शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 12 रन पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कुशल मल्ला और संदीप जोरा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच 19 रनों की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में कुशल...