पीओके में ‘ब्रॉड पीक’ पर हिमस्खलन होने से नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत
नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित बाल्तिस्तान में स्थित ‘ब्रॉड पीक’ पर हिमस्खलन होने से मौत हो गई। स्थानीय मीडिया में शनिवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। पुर्जा (43) 10 पर्वतारोहियों के एक समूह में शामिल थे। नेपाल के पर्वतारोहण प्राधिकरण ने बताया कि एक नेपाली पर्वतारोही समेत तीन पर्वतारोहियों के शवों की पहचान की जा चुकी है, जबकि छह अन्य के शवों का पता चल गया है। ‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार एलीट ‘एक्सपीडिशन’ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में पुर्जा की मृत्यु...