नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित बाल्तिस्तान में स्थित ‘ब्रॉड पीक’ पर हिमस्खलन होने से मौत हो गई। स्थानीय मीडिया में शनिवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।
पुर्जा (43) 10 पर्वतारोहियों के एक समूह में शामिल थे। नेपाल के पर्वतारोहण प्राधिकरण ने बताया कि एक नेपाली पर्वतारोही समेत तीन पर्वतारोहियों के शवों की पहचान की जा चुकी है, जबकि छह अन्य के शवों का पता चल गया है।
‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार एलीट ‘एक्सपीडिशन’ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में पुर्जा की मृत्यु की पुष्टि की।
Also Read : कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत
काराकोरम पर्वत श्रृंखला में के2 के पास स्थित ब्रॉड पीक दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8,051 मीटर है और इसे पर्वतारोहण के लिए चुनौतीपूर्ण पर्वत चोटियों में से एक माना जाता है।
पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब (एसीपी) ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि 10 सदस्यीय पर्वतारोहण दल बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे 7,000 मीटर की ऊंचाई पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। इसके बाद सभी पर्वतारोही लापता हो गए। दल में नेपाल के छह, जबकि पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका और चीन का एक-एक पर्वतारोही शामिल था।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


