अमरावती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां भोगपुरम हवाईअड्डे का उद्घाटन किया और साथ ही 18 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया’।
मोदी ने बताया, ‘हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा। अमरावती के एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा है’। इसके बाद प्रधानमंत्री मैसूरु गए। वहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र, ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का युवा जो पहले जंजीरों में था आज आगे बढ़ रहा है। युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। ये भारत के युवाओं की वजह से ही हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं ने एआई, सेमीकंडक्टर और टेक में अपना योगदान दिया है। कुछ दिन पहले युवाओं का बनाया हुआ एक प्राइवेट रॉकेट अंतरिक्ष में पहुंचा है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


