नए राज्यपालों की नियुक्ति की तैयारी
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में फेरबदल की चर्चा के बीच अब राज्यपालों की नियुक्ति की चर्चा तेज हो गई। कई राज्यों में राज्यपाल, उप राज्यपाल और प्रशासक के पद खाली हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफे की पेशकश की है और कहा जा रहा है कि उनकी पेशकश स्वीकार कर ली जाएगी। जल्दी ही महाराष्ट्र को नया राज्यपाल मिलेगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यकाल भी पूरा हो गया। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी का कार्यकाल पूरा हो गया है। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को रिटायर हुए कई महीने हो गए। असम...