नित्यानंद राय की क्या तरक्की होगी?
पिछले तीन दिन से लुटियन की दिल्ली में पत्रकारों और नेताओं के बीच इस बात की बहुत चर्चा हो रही है कि नित्यानंद राय की तरक्की हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में अगले बदलाव में नित्यानंद राय न सिर्फ कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं, बल्कि कोई बड़ा मंत्रालय मिल सकता है। असल में पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके घर पहुंच गए थे। लोधी इस्टेट स्थित नित्यानंद राय के आवास पर बिना किसी खास अवसर के प्रधानमंत्री पहुंचे थे। उनके पूरे परिवार के साथ आत्मीय तस्वीरें जारी हुई थीं। उसके बाद ही यह चर्चा शुरू...