पिछले तीन दिन से लुटियन की दिल्ली में पत्रकारों और नेताओं के बीच इस बात की बहुत चर्चा हो रही है कि नित्यानंद राय की तरक्की हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में अगले बदलाव में नित्यानंद राय न सिर्फ कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं, बल्कि कोई बड़ा मंत्रालय मिल सकता है। असल में पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके घर पहुंच गए थे। लोधी इस्टेट स्थित नित्यानंद राय के आवास पर बिना किसी खास अवसर के प्रधानमंत्री पहुंचे थे। उनके पूरे परिवार के साथ आत्मीय तस्वीरें जारी हुई थीं। उसके बाद ही यह चर्चा शुरू हुई कि नित्यानंद राय की तरक्की होगी। गौरतलब है कि वे अभी अमित शाह के साथ गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं। यह अपने आप में एक बड़ा पद है। लेकिन कैबिनेट मंत्री की बात है।
इसे लेकर सब अपनी अपनी कहानी लिख रहे हैं। बता रहे हैं कि कैसे एक बार अमित शाह किसी को दोस्त बना लेते हैं तो हमेशा के लिए दोस्ती निभाते हैं। असल में अमित शाह ने बिहार विधानसभा के पिछले साल के चुनाव में प्रचार के दौरान नित्यानंद राय को जिगरी दोस्त कहा था और यह भी कहा था कि उनको बड़ा बनाया जाएगा। तब माना गया था कि अगर भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिलता है तो वे मुख्यमंत्री हो सकते हैं। लेकिन बिहार के जातीय समीकरण और जनता दल यू की स्थिति को देखते हुए यह तय था कि सम्राट चौधरी ही मुख्यमंत्री होंगे और वे बने। वे अभी सीएम रहने वाले हैं। इसलिए मुख्यमंत्री की चर्चा तो थम गई है लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रमोट होकर कैबिनेट मंत्री बनने की चर्चा शुरू हो गई है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




