राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

घूम फिर कर अजय माकन

कांग्रेस में ही कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या राहुल गांधी के पास भरोसे का कोई और आदमी नहीं बचा है, जो हर जगह अजय माकन को भेज दिया जा रहा है? उनको राहुल ने हरियाणा से राज्यसभा का चुनाव लड़ाया। लेकिन वे एक वोट से हार गए। उसके बाद उनको छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजा गया। वे पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं और अभी उनको पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की छंटनी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। ध्यान रहे जिन पांच राज्यों में फरवरी में विधानसभा के चुनाव होवे वाले हैं उनमें पंजाब ही एक ऐसा राज्य है, जहां कांग्रेस चुनाव जीतने की वास्तविक संभावना देख रही है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस अच्छा लड़ेगी लेकिन पंजाब सबसे अहम राज्य है। माकन वहां की टिकट तय करेंगे। कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं है इसलिए सभी 117 सीटों पर उनकी कमेटी उम्मीदवार तय करेगी।

इसे लेकर बहुत ज्यादा सवाल इसलिए उठाए जा रहे हैं कि पिछले कुछ वर्षों में अजय माकन की छंटनी समिति ने जहां जहां उम्मीदवार तय किए वहां कांग्रेस बुरी तरह से हारी। और ऐसा भी नहीं है कि टिकट तय करने में बेईमानी के आरोप नहीं लगे। अभी उत्तर प्रदेश में चुनाव है। इससे पहले यानी 2022 के चुनाव में माकन छंटनी समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने 399 टिकटें तय की थीं। लेकिन कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिलीं। 387 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। सोचें, पार्टी 10 ऐसे उम्मीदवार नहीं तय कर सकी, जो अपने दम पर लड़ कर चुनाव जीत सकते हों! बहरहाल, इससे ठीक पहले पिछले साल के चुनाव में माकन बिहार की छंटनी समिति के अध्यक्ष थे। उनकी कमेटी ने नामों की सूची बनाई थी और अंत नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस 19 सीट से घट कर छह सीट पर आ गई। उससे पहले माकन को राजस्थान में भी छंटनी समिति का अध्यक्ष बनाया गया था और वहां भी कांग्रेस चुनाव हार गई थी। वे हरियाणा की छटंनी समिति के भी अध्यक्ष थे और वहां भी कांग्रेस नहीं जीत पाई। अब वे पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची तैयार करेंगे।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment