‘सांसों की माला’ बनी बीना त्रिपाठी का एंथम
नुसरत फतेह अली खान की लोकप्रिय कव्वाली 'सांसों की माला' 'मिर्जापुर: द मूवी' में बीना त्रिपाठी के किरदार का एंथम बनकर उभरी है। फिल्म में बीना से जुड़े एक महत्वपूर्ण दृश्य में यह गाना बजता है। गीत के बोल और दृश्य के घटनाक्रम के बीच का विरोधाभास दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक इसके क्लिप, मीम और एडिट साझा कर रहे हैं। बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल ने कहा यह गाना पीढ़ियों से लोगों के बीच रहा है और लोगों का इसके साथ गहरा रिश्ता है। Also Read : काउंटी क्रिकेट में कुलदीप...