नुसरत फतेह अली खान की लोकप्रिय कव्वाली ‘सांसों की माला’ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बीना त्रिपाठी के किरदार का एंथम बनकर उभरी है। फिल्म में बीना से जुड़े एक महत्वपूर्ण दृश्य में यह गाना बजता है। गीत के बोल और दृश्य के घटनाक्रम के बीच का विरोधाभास दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक इसके क्लिप, मीम और एडिट साझा कर रहे हैं।
बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल ने कहा यह गाना पीढ़ियों से लोगों के बीच रहा है और लोगों का इसके साथ गहरा रिश्ता है।
Also Read : काउंटी क्रिकेट में कुलदीप यादव का ऑलराउंड प्रदर्शन
इसे बीना के जरिए एक बिल्कुल नए संदर्भ में देखना बहुत दिलचस्प है। लोगों को इस पर प्रतिक्रिया देते और कंटेंट बनाते देखना बेहद खूबसूरत है।
रसिका ने कहा कि बीना के लिए यह गाना केवल पृष्ठभूमि संगीत नहीं है, बल्कि उसकी भावनात्मक दुनिया का हिस्सा बन जाता है। उस दृश्य में बहुत कुछ ऐसा है जिसे बीना कह नहीं पाती और गाना उन अनकही भावनाओं को व्यक्त करता है।
उन्होंने कहा कि किसी दृश्य और गीत का दर्शकों की बातचीत तथा कल्पना का हिस्सा बन जाना बेहद खास अनुभव है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



