Oath

  • दो बाइबिल हाथ में लेकर शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप

    Donald Trump:  डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) सोमवार (20 जनवरी) को राष्ट्रपति पद की शपथ के दौरान दो बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से एक उन्हें उनकी मां ने उपहार के तौर पर दी थी जबकि दूसरी लिंकन बाइबिल होगी। वहीं कड़ाके की ठंड की वजह से ट्रंप का शपथग्रहण समारोह इस बार खुले में नहीं होगा।  ट्रंप को उनकी दिवंगत मां मैरी ऐनी मैकलियोड ट्रंप ने 1955 में बाइबिल दी थी। जमैका, न्यूयॉर्क के फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में ट्रंप के संडे चर्च प्राइमरी स्कूल ग्रेजुएशन के अवसर उन्हें यह गिफ्ट मिला था। बाइबिल के इनसाइड कवर पर चर्च के अधिकारियों...

  • विपक्ष ने शपथ ली, नार्वेकर होंगे स्पीकर

    मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राहुल नार्वेकर एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर होंगे। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन उन्होंने स्पीकर पद के लिए नामांकन भर दिया है। इससे पहले विशेष सत्र के दूसरे दिन रविवार को 105 विधायकों ने शपथ ली। लगभग सभी विपक्षी विधायक इनमें शामिल थे। उन्होंने ईवीएम के मुद्दे पर विरोध करते हुए सात दिसंबर को शपथ लेने से इनकार किया था और सदन से वॉकआउट कर दिया था। कांग्रेस के नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार और अमित देशमुख, शरद पवार की एनसीपी के नेता जितेंद्र अव्हाड और उद्धव ठाकरे की शिव सेना के...

  • झारखंड में आज से हेमंत सरकार की चौथी पारी, सीएम अकेले लेंगे शपथ

    रांची। हेमंत सोरेन गुरुवार शाम चार बजे झारखंड के सीएम के तौर पर चौथी बार शपथ लेंगे। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से ‘इंडिया’ ब्लॉक के शीर्ष नेता जुट रहे हैं। शपथ ग्रहण के पूर्व हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राज्य की जनता के नाम जारी संदेश में है, ‘विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने ‘सोना झारखंड’ के निर्माण के लिए अनेकता में एकता का जो संदेश दिया है, वह ऐतिहासिक है, अद्भुत है, अविस्मरणीय है। वीर पुरखों के सपनों और राज्यवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अबुआ...

  • हेमंत की शपथ आज, ‘इंडिया’ के नेता जुटेंगे

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन गुरुवार, 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे अकेले शपथ लेंगे। बताया गया है कि विधानसभा में विधायकों की शपथ के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस पर विचार करने के लिए 29 नवंबर को एक बैठक बुलाई गई है। हेमंत सोरेन की सरकार में उनके अलावा 11 मंत्री होंगे। इन 11 लोगों में उनकी अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से छह, कांग्रेस के चार और राजद का एक मंत्री होगा। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में 10 पार्टियों के एक दर्जन...

  • श्रीलंका: 21 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

    Anura Kumar Dissanayake:  श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके (Anura Kumar Dissanayake) के समक्ष सोमवार सुबह कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में 21 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में घोषणा की गई कि उपमंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। 21 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दिसानायके ने जिस कैबिनेट के साथ शासन की बागडोर संभाली उसमें हरिनी अमरसूर्या और विजिथा हेराथ शामिल थे। नए कैबिनेट मंत्रियों का चयन 14 नंवबर को हुए संसदीय चुनाव में विजयी रहे नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के 159 सांसदों में से किया गया। आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली लागू होने के बाद यह पहली...

  • सैनी नेता चुने गए, आज लेंगे शपथ

    चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। बुधवार को चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में आम सहमति से उनको नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी हुई है। नेता चुने जाने के बाद अमित शाह और नायब सिंह सैनी अन्य नेताओं के साथ राजभवन गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया। सैनी गुरुवार, 17 अक्टूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के अनेक बड़े नेता शामिल होंगे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री...

  • आतिशी आज लेंगी दिल्ली के सीएम पद की शपथ

    नई दिल्ली। 'आप' नेता आतिशी (Atishi) शनिवार को दिल्ली के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना शाम 4.30 बजे राज निवास में आतिशी और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगे। चार मौजूदा मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन अपनी जगह बरकरार रखेंगे जबकि दलित विधायक मुकेश अहलावत कैबिनेट में नया चेहरा होंगे। एक मंत्री पद अभी भी खाली रहेगा। भाजपा की सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। इससे पहले...

  • झारखंड में हेमंत कैबिनेट में चंपई सोरेन सहित 11 मंत्रियों ने ली शपथ

    रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में अपराह्न चार बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन के लिए सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले चंपई सोरेन (Champai Soren) भी मंत्री बनाए गए हैं। वह पूर्व की हेमंत सोरेन कैबिनेट में भी शामिल थे। चंपई सोरेन के अलावा जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, उनमें कांग्रेस के डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, झामुमो के मिथिलेश ठाकुर,...

  • हेमंत सोरेन 154 दिनों बाद फिर से बने झारखंड के सीएम

    रांची। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गुरुवार शाम 4.55 बजे झारखंड के सीएम के रूप में शपथ ले ली है। कुल 154 दिनों के बाद उन्होंने एक बार फिर यह दायित्व संभाला है। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट के बाकी मंत्रियों को 7 जुलाई या किसी और दिन शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में निवर्तमान सीएम चंपई सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित इंडिया गठबंधन (India Alliance) की झारखंड इकाई के शीर्ष नेता मौजूद रहे। सोरेन को इसी साल 31 जनवरी को...

  • हेमंत सोरेन आज ही शाम पांच बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

    रांची। झारखंड के नवनियुक्त सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) गुरुवार शाम पांच बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में आयोजित होगा। पहले शपथ ग्रहण समारोह 7 जुलाई को कराया जाना था। लेकिन, गुरुवार दोपहर राज्यपाल की ओर से नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सोरेन ने इंडिया ब्लॉक (India Block) के नेताओं से विमर्श के बाद शपथ ग्रहण का निर्णय लिया। दोपहर करीब 1.30 बजे झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नए नेता हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन (Indai Alliance) के शीर्ष नेताओं के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के आमंत्रण पर राजभवन पहुंचे थे। राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते...

  • अफजाल अंसारी ने सांसद पद की शपथ ली

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (UP) की गाजीपुर लोकसभा सीट (Ghazipur Lok Sabha Seat) से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने सोमवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। अफजाल अंसारी को स्पीकर ओम बिरला ने अपने संसदीय कार्यालय में संसद सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। लोकसभा में हाल ही में हुए शपथ ग्रहण (Oath Taking) समारोह के दौरान अफजाल अंसारी Afzal Ansari) शपथ नहीं ले पाए थे। दरअसल, गैंगस्टर केस में अफजाल अंसारी Afzal Ansari) को कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई थी। अदालत के इस आदेश के बाद अफजाल अंसारी Afzal Ansari)...

  • इस बार शपथ में नारेबाजी का ट्रेंड

    लोकसभा के चुनाव में विपक्ष को ज्यादा सीटें मिलने से एक बदलाव एक दिख रहा है कि इस बार संसद ज्यादा जीवंत दिख रही है और लीक से हट कर भी कई चीजें हो रही हैं। हालांकि कई चीजें संसदीय परंपरा के अनुकूल नहीं हैं फिर भी सांसद जानते बूझते वह काम कर रहे हैं। जैसे शपथ लेते समय किसी तरह के नारेबाजी की इजाजत नहीं होती है या कोई भाषण नहीं देना होता है लेकिन इस बार सांसद भाषण देते और नारेबाजी करते दिख रहे हैं। शपथ समारोह के दौरान नोक-झोंक भी नई चीज दिख रही है। जैसे पूर्णिया...

  • भर्तृहरि महताब ने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली

    नई दिल्ली। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartrhari Mahtab) ने सोमवार को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के आज से शुरू हो रहे पहले सत्र की बैठक से पहले यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। लोकसभा सत्र सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद प्रोटेम स्पीकर के रूप में महताब नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। नवगठित लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा।...

  • प्रधानमंत्री व उनके कैबिनेट सहयोगियों ने ली सांसद पद की शपथ

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 18वीं लोकसभा (18th Lok Sabha) के लिए संसद सदस्य के रूप में शपथ (Oath) ली। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने उन्हें 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। सदन के नेता होने के नाते लोकसभा में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ दिलाई गई। शपथ लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी जो लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हुआ हूं, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं...

  • तीसरी बार अरुणाचल के मुख्यमंत्री बने पेमा खांडू, ली शपथ

    भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता पेमा खांडू एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस तरह पेमा खांडू लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। साथ ही उनके मंत्रिमंडल में 11 सदस्यों ने भी आज शपथ ली है। राज्यपाल केटी परनायक ने यहां डीके स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में सीएम खांडू और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष भी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सिक्किम के...

  • नायडू चुने गए नेता, आज शपथ लेंगे

    विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के एक हफ्ते बाद मंगलवार को एनडीए के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें तेलुगू देशम पार्टी यानी टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को विधायक दल का नेता चुना गया। विजयवाड़ा में टीडीपी, जन सेना पार्टी और भाजपा विधायकों की बैठक हुई। इसमें टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को आम सहमति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। अभिनेता से नेता बने जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण को विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद नायडू और पवन कल्याण राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मिलने राजभवन...

  • सैनी ने विधानसभा सदस्य की शपथ ली

    चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) ने गुरुवार को विधानसभा के सदस्य के रूप शपथ ली। श्री सैनी ने सोशल मीडिया पर कहा कि लोकतंत्र की पावन स्थली हरियाणा विधानसभा (Haryana Legislative Assembly) के सदस्य के रूप में करनाल की जनता के आशीर्वाद से शपथ ली है। ये शपथ हर हरियाणावासी की सेवा का व्रत है। उन्होंने कहा अपना हर पल हरियाणावासियों को समर्पित करूंगा। हम हर लक्ष्य को हासिल करेंगे और हरियाणा की ये विकास यात्रा अनवरत जारी रहेगी। यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन को लेकर प्रेम की शादी बनायेंगे सूरज बड़जात्या! ‘किताबी कीड़ा’ हैं रश्मिका...

  • तेलंगाना विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

    Telangana Assembly :- तेलंगाना विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने तीसरी विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन सदस्यता की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर अकबरुद्दीन ओवैसी ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी विधायक के रूप में शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति थे। उनके बाद उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। विक्रमार्क और दामोदर राजनरसिम्हा ने अंग्रेजी में शपथ ली, जबकि मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने तेलुगु में शपथ ली। शपथ लेने के बाद सभी विधायकों ने आसन के पास जाकर प्रोटेम स्पीकर का अभिवादन किया और बाद में औपचारिकताएं पूरी करने...

  • भगवंत मान ने हजाराें युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

    Bhagwant Mann :- पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हजारों युवाओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब में अरदास (प्रार्थना) में भाग लिया। अरदास के दौरान मुख्यमंत्री ने पीली पगड़ी, पटका और दुपट्टा पहने युवाओं के साथ राज्य से नशे के अभिशाप को खत्म करने के इस मिशन को लेकर शपथ ली। उन्होंने इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की, जिसमें राज्य को पूरी तरह से नशे से मुक्त बनाने और युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की परिकल्पना की गई है।  सिखों के सबसे पवित्र तीर्थस्थल स्वर्ण मंदिर...

  • पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली

    Dinesh Sharma :- भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। शर्मा ने संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सितंबर को राज्य से राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए शर्मा को अपना उम्मीदवार नामित किया। 15 सितंबर को होने वाला उपचुनाव 26 जून को भाजपा सांसद हरद्वार दुबे के निधन के कारण जरूरी हो गया था। सीट का कार्यकाल नवंबर 2026 तक है। (आईएएनएस)

और लोड करें