एक देश, एक चुनाव असंवैधानिक: चिदंबरम
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने एक देश, एक चुनाव पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति के सामने कहा है कि यह विचार असंवैधानिक है। कमेटी के सामने चिदंबरम ने सोमवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव का विरोध किया और इसे असंवैधानिक पहल बताया। उन्होंने कहा, ‘एक देश, एक चुनाव के तहत पूरे देश में चुनाव कराने का प्रस्ताव बिना सोचे समझे किया गया काम है। मेरी अंतरात्मा इन विधेयकों का समर्थन करने की इजाजत नहीं देती’। जानकार सूत्रों के मुताबिक चिदंबरम ने कहा...