पहलगाम के पीड़ितों को मदद में कंजूसी
आमतौर पर हर घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है। कई बार तो राहत कई जगह से दी जाती है। कई मामलों में केंद्र और राज्य सरकार दोनों राहत देते हैं। लेकिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों या घायलों को मदद देने में कंजूसी हुई दिख रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जरूर ऐलान किया है कि उनके राज्य के जो तीन लोग मरे हैं उनके परिजनों को वे 10-10 लाख रुपए की मदद देंगी। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर...