विजय के दांव से स्टालिन, पलानीस्वामी की चिंता
नई पार्टी टीवीके बना कर राजनीति में उतरे फिल्म स्टार विजय ने एक बड़ा दांव चला है। उन्होंने बयान दिया है कि वे गठबंधन के लिए भी तैयार हैं और सत्ता में आने पर गठबंधन की पार्टियों के साथ सत्ता शेयर करने के लिए भी तैयार हैं। ध्यान रहे तमिलनाडु की दोनं बड़ी प्रादेशिक पार्टिय़ां ऐसा नहीं करती हैं। डीएमके ने साफ किया है कि वह किसी हाल में सत्ता में हिस्सेदारी नहीं करेगी। य़ानी किसी सहयोगी पार्टी को सरकार में नहीं शामिल किया जाएगा। अब भी सरकार अकेले डीएमके की है भले गठबंधन 12 पार्टियों का है। अभी इस...