परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया देसी और हेल्दी लिट्टी चोखा
आजकल फिल्मी सितारे सिर्फ अपने काम को लेकर ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी और रोजमर्रा की आदतों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक खास पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने अपने घर के बने हेल्दी खाने की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें भारतीय स्वाद और सेहत दोनों की झलक दिखाई दी। परिणीति चोपड़ा ने सोमवार सुबह अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिट्टी चोखा की प्लेट नजर आ रही है। प्लेट में लिट्टी रखी हुई है और साथ में एक कटोरी में आलू और बैंगन...