पार्थ पवार ने संभाली एनसीपी की कमान
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद उनकी पार्टी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। शुरू में तो ऐसा लगा था कि पार्टी बिखर जाएगी। यह भी लग रहा था कि प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल जैसे नेता पार्टी टेकओवर कर लेंगे। कई बार ऐसा लगा कि शरद पवार ही अब दोनों पार्टियों को संभालेंगे और अंततः दोनों का विलय हो जाएगा। लेकिन अब चार महीने से भी कम समय में हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। पार्टी अब स्थिर है। सुनेत्रा पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री...