Pawan khera

  • हिमंता को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठ कर वे जैसी भाषा बोलते हैं उसे उचित नहीं कहा जा सकता है। अदालत ने उनकी भाषा को ‘अशोभनीय’ बताया। गौरतलब है कि गुरुवार की सुनवाई में खेड़ा के वकील अभिषेक सिंघवी ने अदालत में अखबार पेश किए थे, जिनमें पवन खेड़ा को लेकर दिया गया सरमा का बयान छपा था। अदालत ने गुरुवार को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने...

  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने साफ किया है कि खेड़ा को जांच में पूरा सहयोग करना होगा और जब भी पुलिस उन्हें बुलाएगी, उन्हें संबंधित थाने में उपस्थित होना पड़ेगा।  अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि पवन खेड़ा किसी भी तरह से सबूतों को प्रभावित या उनके साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। साथ ही, बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के वे देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को यह अधिकार भी दिया है...

  • पवन खेड़ा की जमानत पर फैसला सुरक्षित

    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। गौरतलब है कि असम में चुनाव से पहले पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उनके ऊपर तीन देशों का पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। इसे लेकर उन्होंने खेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बहरहाल, गुरुवार को खेड़ा और असम सरकार की ओर से पेश वकील ने अदालत में अपनी दलीलें पेश कीं।...

  • खेड़ा को कांग्रेस ने अकेले छोड़ा

    कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने क्या असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ पार्टी की राय लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी? यह बड़ा सवाल है क्योंकि खेड़ा के प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइंया सरमा के ऊपर गंभीर आरोप लगाने के बाद से कांग्रेस ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि कांग्रेस ने उनकी बातों का खंडन नहीं किया है और न यह कहा है कि यह उनका निजी बयान है। लेकिन यह भी सही है कि इस बयान के बाद खेड़ा के ऊपर जो हमला शुरू हुआ उसमें कांग्रेस के...

  • पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा

    नई दिल्ली। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के ऊपर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है। उनके आरोप लगाने के दूसरे ही दिन असम पुलिस दिल्ली पहुंच गई और दिल्ली पुलिस को साथ लेकर उनके घर पर छापा मारा। हालांकि पवन खेड़ा घर नहीं मिले। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि वे गिरफ्तारी से बचने के लिए हैदराबाद भाग गए। खेड़ा के आरोप लगाने के बाद सरमा की पत्नी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। असम पुलिस के छापे के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘जिन...

  • असम पुलिस का पवन खेड़ा के घर छापा

    असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंच गई है। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा सोमवार को दर्ज कराई एफआईआर के बाद की गई। पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर विदेशों में संपत्ति रखने, विदेशी पासपोर्ट रखने और वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।  दरअसल, पवन खेड़ा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि चुनावों के बाद हिमंता और उनकी पत्नी क्या फरार होने वाले हैं? उन्होंने आरोप लगाया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास यूएई,...

  • पवन खेड़ा को तमिलनाडु से क्यों?

    दो साल पहले राज्यसभा के दोवार्षिक चुनाव में जब कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा को राज्यसभा की सीट नहीं मिली थी तब उन्होंने सार्वजनिक रूप से पोस्ट लिख कर अपनी तकलीफ जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि शायद तपस्या में कोई कमी रह गई थी। इस बार ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी उनकी तपस्या का फल देना चाहती है। तभी खबर है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार की रात को चेन्नई में डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से एक राज्यसभा सीट की मांग की तो उन्होंने पवन खेड़ा को उच्च...

और लोड करें