‘पहला प्यार दूसरी बार’ का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो जारी
फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' की नई स्टारकास्ट का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया है, जिसमें अनुभव बस्सी, गुरलीन पन्नू और देवेश दीक्षित नए कलाकारों को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में फिल्म से डेब्यू कर रहे स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा से बस्सी, पन्नू और दीक्षित मजेदार और तीखे सवाल करते हुए उनकी टांग खींचते नजर आते हैं। वीडियो में 'पहला प्यार दूसरी बार' को लेकर 'प्यार का पंचनामा 3' जैसे सवालों के जरिए भी खूब मस्ती की गई है। Also Read : क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के साथ...