पर्थ टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट हो जाऊंगा: मार्क वुड
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने एशेज टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट (पर्थ) से पूर्व पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद जताई है। मार्क वुड इंजरी की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। वुड ने भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में वापसी की उम्मीद जताई थी, लेकिन पूरी तरह फिट न होने की वजह से उनकी वापसी टल गई थी। वुड अगले सप्ताह न्यूजीलैंड पहुंचेंगे जहां वह इंग्लैंड की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम से जुड़ेंगे और अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया...