Petrol-Diesel

  • निर्यात वाले पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा

    सरकार ने निर्यात वाले पेट्रोल और डीजल पर मंगलवार से उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है जबकि विमान ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की गयी है। वित्त मंत्रालय की मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि निर्यात वाले पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) शून्य से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। डीजल पर उत्पाद शुल्क अब 24 रुपये की जगह 25 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसमें एसएईडी 24 रुपये पर स्थिर रखा गया है जबकि सड़क एवं अवसंरचना उपकर (आरआईसी) शून्य से बढ़ाकर एक रुपये प्रति लीटर कर दी गयी...