राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

निर्यात वाले पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा

सरकार ने निर्यात वाले पेट्रोल और डीजल पर मंगलवार से उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है जबकि विमान ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की गयी है। वित्त मंत्रालय की मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि निर्यात वाले पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) शून्य से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

डीजल पर उत्पाद शुल्क अब 24 रुपये की जगह 25 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसमें एसएईडी 24 रुपये पर स्थिर रखा गया है जबकि सड़क एवं अवसंरचना उपकर (आरआईसी) शून्य से बढ़ाकर एक रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है।

Also Read : ‘दायरा’ का ट्रेलर जारी

विमान ईंधन पर अब एसएईडी 19 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पहले यह 19.50 रुपये था। इस प्रकार इस पर उत्पाद शुल्क 50 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

निर्यात वाले पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन पर एसएईडी और आरआईसी 27 मार्च को लगाया गया था। इसका उद्देश्य निर्यात को हतोत्साहित कर पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। हर पखवाड़े इसकी समीक्षा की जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन की कीमत के आधार पर ये दरें तय की जाती हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment