राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शेल ने भारत में लॉन्च की नई सिंथेटिक रेंज

लुब्रिकेंट्स कंपनी शेल लुब्रिकेंट्स ने गुरुवार को भारतीय बाजार में शेल हेलिक्स, शेल एडवांस और शेल रिमुला ब्रांड्स के अंतर्गत लुब्रिकेंट पोर्टफोलियो की नयी सिंथेटिक रेंज पेश की।

वाहनों में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और घरेलू परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इस पोर्टफोलियो को तैयार किया गया है। कंपनी ने यहां एक कार्यक्रम में नया पोर्टफोलिया पेश करने के मौके पर कहा कि यह इंजन की ज्यादा सुरक्षा सुनिश्चित करता है, उसके प्रदर्शन में सुधार करता है और ग्राहकों को ज्यादा मूल्य मिलता है। इस रेंज का लक्ष्य ग्राहकों को ईंधन दक्षता, बेहतर परिचालन और रखरखाव की कम जरूरत सुनिश्चित करना है।

शेल लुब्रिकेंट्स एंड राज पेट्रो स्पेशियलिटीज की दक्षिण एशिया की प्रमुख देबांजलि सेनगुप्ता ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर शेल लुब्रिकेंट्स के प्रमुख बाजारों में शामिल है। यह नयी रेंज व्यापक परीक्षण, गहन तकनीकी विशेषज्ञता और लुब्रिकेंट प्रौद्योगिकी की सीमाओं को आगे बढ़ाने की कंपनी की सतत प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस नये पोर्टफोलियो के माध्यम से देश में अधिक से अधिक ग्राहकों तक सिंथेटिक प्रौद्योगिकी की पहुंच आसान बनेगी।

Also Read : शेयर बाजार में तेजी, आईटी शेयरों में लिवाली

इस पोर्टफोलियो में चार उत्पाद हैं, जिन्हें यात्री वाहनों, मोटरसाइकिल और वाणिज्यिक वाहनों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। शेल हेलिक्स एक्स्ट्रा एचएक्स8 0डब्ल्यू-16 पूरी तरह से सिंथेटिक बीएस-6 मानकों के अनुरूप यात्री कारों के लिए तैयार किया गया इंजन ऑयल है। यह 894 रुपये प्रति लीटर के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर एक लीटर और 3.5 लीटर के पैक में उपलब्ध है।

शेल एडवांस एक्स्ट्रा एएक्स7 एक प्रीमियम, पूरी तरह से सिंथेटिक मोटरसाइकिल इंजन ऑयल है। इस मध्यम भार वर्ग के रिक्रिएशनल और क्रूजर मोटरसाइकिलों के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 15,000 किलोमीटर तक इंजन की पावर में कोई कमी नहीं आने देगा। यह इंजन ऑयल 0.8 लीटर, 0.9 लीटर, एक लीटर और 2.5 लीटर के पैक में उपलब्ध है। इसका एमआरपी 756 रुपये प्रति लीटर है।

शेल एडवांस एएक्स6 यह पूरी तरह से सिंथेटिक मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इंजन ऑयल है। इसे बीएस-6 मानकों के अनुरूप आधुनिक मोटरसाइकिलों और स्कूटरों में रोजाना की आवाजाही और शहरी यातायात की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह 0.6 लीटर, 0.8 लीटर, 0.9 लीटर और एक लीटर के पैक में उपलब्ध है। इसका एमआरपी 605 रुपये प्रति लीटर है।

शेल रिमुला आर4 प्लस सीके-4 यह आधुनिक बीएस-6 वाणिज्यिक वाहनों के लिए तैयार किया गया सिंथेटिक प्रौद्योगिकी वाला इंजन ऑयल है। यह 1.2 लाख किलोमीटर तक इंजन का प्रदर्शन बनाए रखने में मदद करता है। यह इंजन ऑयल एक लीटर, 11 लीटर, 15 लीटर, 18 लीटर और 26 लीटर के पैक में उपलब्ध है। इसका एमआरपी) 590 रुपये प्रति लीटर है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment