सरकार ने चांदी के आयात शुल्क मूल्य में 203 डॉलर प्रति किलोग्राम की भारी कटौती की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, चांदी का आयात शुल्क मूल्य शु्क्रवार से 1,293 डॉलर प्रति किलोग्राम तय किया गया है।
इससे पहले 20 नवंबर को इसे घटाकर 1,496 डॉलर प्रति किलोग्राम किया गया था। इस प्रकार इसमें 13.6 प्रतिशत (203 डॉलर) की भारी कटौती की गई है।
Also Read : सिनर 2027 ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर
आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिसे मानक मानते हुए सरकार सोने-चांदी पर आयात शुल्क लगाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि इन दोनों कीमती धातुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बदलती रहती है और आयात शुल्क लगाने के लिए कोई एक मानक तय करना जरूरी हो जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में रही तेज गिरावट के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है। इससे पहले 24 नवंबर को सोने का आयात शुल्क मूल्य में 96 डॉलर की कटौती कर 1,149 डॉलर प्रति दस ग्राम किया गया था।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



