रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने ज़ापोरोज़्ये शहर में स्थित ‘एमपीकेए-यूक्रेन’ संयंत्र पर हमला किया है। यह संयंत्र यूक्रेन के सशस्त्र बलों के लिए विद्युत उत्पाद एवं आपूर्ति करता है।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रात भर में रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों के लिए इस्तेमाल होने वाले परिवहन अवसंरचना, रक्षा उद्योग की सुविधाओं एवं नौसैनिक जहाजों पर ड्रोन हमले किए।
Also Read : बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार गानों को ‘सा रे गा मा पा’ में संगीतमय सलाम
रूसी हमलों में ज़ापोरोज़्ये शहर में स्थित ‘एमपीकेए-यूक्रेन’ संयंत्र, खमेलनित्सकी क्षेत्र में स्थित ‘थर्मोप्लास्ट’ औद्योगिक उद्यम, क्रिवोई रोग एवं झितोमिर में स्थित विद्युत सबस्टेशनों को निशाना बनाया गया।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा, रूसी सैनिकों ने बेलाया त्सर्कोव में एक रसद केंद्र पर हमला किया जहां सॉलिड रॉकेट ईंधन के घटक रखे गए थे। साथ ही उन्होंने ओडेसा के दक्षिण-पश्चिम में काला सागर में मौजूद एक नौसैनिक जहाज को भी निशाना बनाया जो यूक्रेन तक सैन्य सामग्री पहुंचा रहा था।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



